Red Cross Fair में जीरो बजट खेती बनी आकर्षण का केंद्र, जानिए कैसे (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 19 Dec, 2018 04:49 PM

सिरमौर मुख्यालय नाहन में आयोजित हो रहे रेडक्रॉस मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। खासकर यहां जीरो बजट खेती को लेकर लगाए गई प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नवयुवक मंडल के सदस्य अर्जुन...

नाहन (सतीश): सिरमौर मुख्यालय नाहन में आयोजित हो रहे रेडक्रॉस मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। खासकर यहां जीरो बजट खेती को लेकर लगाए गई प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
PunjabKesari

नवयुवक मंडल के सदस्य अर्जुन अत्री ने बताया कि प्रदर्शनी में लोगों को बताया जा रहा है कि कैसे जीरो बजट खेती को शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को यहां जीवामृत व बीजामृत बनाने की विधि बताई जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि जीरो बजट खेती के क्या-क्या फायदे हैं। मंडल द्वारा शून्य लागत खेती के बारे में लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। लोगों को खेतों में जाकर स्क्रीन लगाकर वहां लोगों को जीरो बजट खेती की जानकारी दी जाती है ताकि लोग आसानी से विधि को समझ सके।
PunjabKesari

नाहन में प्रदर्शन के दौरान भी नवयुवक मंडल द्वारा ऐसे उत्पाद लगाए गए हैं जिनका उत्पादन जीरो बजट खेती के जरिए किया गया है। वहीं यहां स्क्रीन लगाकर भी लोगों को शून्य लागत खेती की विधि समझाई जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि इस प्रदर्शनी से उन्हें काफी जानकारी मिल रही है। वहीं लोगों ने आग्रह किया कि सरकार गांव-गांव में छोटे स्तर पर भी शून्य लागत खेती के बारे में लोगों को जागरुक करें।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!