Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2018 11:28 PM
एच.आर.टी.सी. में जल्द 900 चालक-परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जाएगी। इसमें 450 चालक एवं इतने ही परिचालकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरा करने...
शिमला: एच.आर.टी.सी. में जल्द 900 चालक-परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जाएगी। इसमें 450 चालक एवं इतने ही परिचालकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक निगम में आऊटसोर्स पर परिचालकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में कौशल विकास के तहत 11 हजार से अधिक युवाओं को टी.एम.पी.ए. का प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें से 1,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि अनुबंध भर्ती में कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित प्राप्त युवा भी परिचालक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उनको 5 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
एच.आर.टी.सी. में खाली पदों की संख्या बहुत अधिक
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में इस समय चालक-परिचालकों में खाली पदों की संख्या बहुत अधिक है। इससे निचले स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से खाली पदों को भरने की अनुमति दिए जाने से उनको राहत मिलेगी और प्रदेश में बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।