Edited By Vijay, Updated: 01 Mar, 2019 10:24 PM
प्रदेश सरकार ने खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर के प्रधान निजी सचिव लोकिंद्र शर्मा को 1 साल की अवधि के लिए रि-इम्प्लॉयमैंट दी है। राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार को देर सायं इस आशय संबंधी अधिसूचना को जारी किया गया। इसके लिए प्रधान...
शिमला: प्रदेश सरकार ने खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर के प्रधान निजी सचिव लोकिंद्र शर्मा को 1 साल की अवधि के लिए रि-इम्प्लॉयमैंट दी है। राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार को देर सायं इस आशय संबंधी अधिसूचना को जारी किया गया। इसके लिए प्रधान निजी सचिव एक्स कैडर पद का सृजन 1 साल की अवधि के लिए किया गया है। इसके अलावा मंडी जिला में लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी को भी इसी तरह एक्सटैंशन देने की सूचना है।
नहीं थम रहा सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार देने का क्रम
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के 1 साल से अधिक समय बाद भी सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को रि-इम्प्लॉयमैंट देने का क्रम बंद नहीं हुआ है। राज्य में ऐसे करीब 2,500 लोगों को इस तरह का लाभ दिया गया है जिनमें अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।
सत्ता में आने से पहले रि-इम्प्लॉयमैंट देने पर सवाल उठा रही थी भाजपा
इससे पहले भाजपा सत्ता में आने से पहले कांग्रेस की तरफ से रि-इम्प्लॉयमैंट देने पर सवाल उठा रही थी लेकिन अब पार्टी खुद सत्ता में आने पर इस क्रम को जारी रखे हुए है। हालांकि इसमें पटवारी सहित कई पद ऐसे हैं जिनकी कमी है। इसके अलावा कई ऐसे पदों पर भी सेवा विस्तार और रि-इम्प्लॉयमैंट दिया जा रहा है जिसकी आवश्यकता नहीं है।