राठौर बोले- 23 मई को Exit Poll के विपरीत आएगा चुनाव परिणाम (Video)

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2019 04:46 PM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव पूर्व सर्वेक्षण एग्जिट पोल को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस चारों सीटे जीत रही है। 23 मई को एग्जिट पोल के विपरीत हिमाचल का चुनाव परिणाम आएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में...

शिमला (पंकज राक्टा): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव पूर्व सर्वेक्षण एग्जिट पोल को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस चारों सीटे जीत रही है। 23 मई को एग्जिट पोल के विपरीत हिमाचल का चुनाव परिणाम आएगा।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड तोड मतदान पूर्व में हमेशा ही सत्ता विरोधी लहर दर्शाता रहा हैऔर इस बार भी मतदान सत्ता विरोधी ही साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत बड़े धन बल से मतदाताओं को अपनी और प्रभाभित करने की कोशिश की है। भाजपा ने पूरे देश में इतना धन खर्च किया है कि शायद ही कोई और इतना खर्च करने की हिम्मत कर सकता हो। सरकारी तंत्र का भी भाजपा ने खुल कर दुरुपयोग किया है।

भाजापा ने लोकतंत्र की सारी मान-मर्यादाओं को किया तार-तार

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने इस चुनाव प्रचार में अभद्र भाषा व झूठ बोलकर लोकतंत्र की सारी मान-मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। चुनाव आयोग तक को इसके प्रदेशाध्यक्ष को प्रचार पर रोक तक लगानी पड़ी। उन्होंने कहा कि सेना के नाम पर राजनीति देश हित में नहीं पर भाजपा ने इसके पराक्रम को भी अपना राजनीतिक हथियार बनाने में  कोई कमी नहीं छोड़ी।

देश में लोकतंत्र से बड़ा कोई नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों से उनका मत मांगा है। देश में लोकतंत्र से बड़ा कोई नहीं और जनमत ही इसकी असली ताकत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!