Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2019 04:37 PM
हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के तहत हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के घरो पर लगाए जा रहे झंडो को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओ के घरो पर नही बल्कि सरकारी योजनायों से लाभान्वित लोगो के घरो पर झंडे...
शिमला (राजीव): हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के तहत हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के घरो पर लगाए जा रहे झंडो को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओ के घरो पर नही बल्कि सरकारी योजनायों से लाभान्वित लोगो के घरो पर झंडे लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भाजपा का झंडा लगाने का फरमान सरकार या संघ की तरफ से आया है वो भाजपा की अर्मयादित एवं लाभार्थियों को दवाब में लाने की नीति है। भाजपा इसका चुनाव में वोटों के लिए श्रेय लेना चाहती है जो बहुत ही तुच्छ राजनिति का प्रतीक है।
गरीब लोगों का उत्पीड़न करना अत्यंत दुर्भागयपूर्ण
उन्होंने कहा कि ये योजनाएं सरकार की तरफ से होती है न कि पार्टी की तरफ से और इनमें भारत की जनता का पैसा लगा होता है। इस प्रकार गरीब लोगों का उत्पीड़न करना अत्यंत दुर्भागयपूर्ण है बजाय इसके जयराम सरकार को शहर में फैल रहे स्वाइन फलू के कहर को रोकने के विषय में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस तरह के कार्यक्रमों का कांग्रेस विरोध करेगी। बता दें बीजेपी ने समर्पण दिवस के तहत कार्यकर्ताओं को अपने घरों में झंडे लगाने का कार्यक्रम शुरू किया है और प्रदेश में करीब 7 लाख झंडे लगाने का दावा भी बीजेपी ने किया है।