वाहन में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग लड़की से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2021 10:17 PM

rape with minor girl accused arrested

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला जिले के छैला में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक वाहन चालक ने नाबालिग...

ठियोग (मनीष): हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला जिले के छैला में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक वाहन चालक ने नाबालिग लड़की को लिफ्ट दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि छैला चौकी के तहत मामला सामने आया है जिसे लेकर नाबालिग लड़की तथा उसके परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का सिविल अस्पताल ठियोग में मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति को न्यायालय मेंपेश किया जाएगा, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!