Edited By Vijay, Updated: 15 Jan, 2020 05:52 PM
बिलासपुर की एक युवती ने बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदौली गांव के एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक पहले तो उसे घर से भगा ले गया। उसके बाद शादी का झांसा देकर वह लंबे समय तक उसके साथ दुराचार करता रहा।
बिलासपुर (ब्यूरो): बिलासपुर की एक युवती ने बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदौली गांव के एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक पहले तो उसे घर से भगा ले गया। उसके बाद शादी का झांसा देकर वह लंबे समय तक उसके साथ दुराचार करता रहा। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। बहरहाल सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
युवती द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार संदौली गांव का एक युवक करीब 8 महीने पहले उसे घर से भगाकर अपने साथ ले गया था। 8 माह की इस अवधि के दौरान युवक ने उसे अपने पास ही रखा। इस दौरान शादी का झांसा देकर वह उसकी सहमति के बगैर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतने दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद उक्त युवक अब उसके साथ शादी करने से इंकार कर रहा है।
वहीं डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने कहा कि युवती की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376, 342 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता युवती के बयान कोर्ट में दर्ज करवाने के साथ ही उसका मैडीकल भी करवाया जा रहा है। मामले की गहन जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।