फेसबुक पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2018 10:41 PM

rape in hotel by false promise of marriage and friendship on facebook

गगरेट पुलिस थाना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला शिमला जिला की रहने वाली है जबकि युवक गगरेट का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गगरेट: गगरेट पुलिस थाना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला शिमला जिला की रहने वाली है जबकि युवक गगरेट का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी मित्रता फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और मिलने के लिए अम्ब बुलाया।

गगरेट के एक होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
जब वह अम्ब पहुंची तो वह उसे वहां से गगरेट के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। इस पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। डी.एस.पी. मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!