Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2019 06:57 PM
वाहन में लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता मूलत: नेपाल की रहने वाली है तथा अपनी बहन के घर आई हुई थी। घटना उस समय घटी जब पीड़ित महिला अपनी भांजी के साथ घूमने निकली हुई थी। पीड़िता ने आरोपी पर लिफ्ट देने के बहाने जंगल...
पालमपुर (भृगु): वाहन में लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता मूलत: नेपाल की रहने वाली है तथा अपनी बहन के घर आई हुई थी। घटना उस समय घटी जब पीड़ित महिला अपनी भांजी के साथ घूमने निकली हुई थी। पीड़िता ने आरोपी पर लिफ्ट देने के बहाने जंगल में लेकर जाकर कथित दुराचार का आरोप लगाया है। घटना कुछ दिन पुरानी है परंतु शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। यद्यपि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस ने इस प्रकरण में आई.पी.सी. की धारा 376, 506 तथा 354 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।