नाबालिग लड़की को एक माह तक नोचता रहा दरिंदा, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2018 05:31 PM

rape from minor girl from a month blackmailed by make video

रेणुका क्षेत्र की 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने नाहन पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है।

नाहन (सतीश): रेणुका क्षेत्र की 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने नाहन पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि एक माह पहले नाबालिग लड़की को उस समय दुष्कर्म का शिकार बनाया गया जब वह घर से कुछ ही दूरी पर पानी लेने गई थी। इस दौरान आरोपी युवक जबरन उसे अपने घर ले गया तथा वारदात को अंजाम दिया। 


1 महीने में कई बार किया दुष्कर्म
शिकायत में गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि दुष्कर्म के दौरान युवक द्वारा अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर 1 महीने में पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया गया है। नाहन महिला थाना में आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पीड़िता का नाहन मैडीकल कॉलेज में मैडीकल भी करवाया गया है। नाहन महिला थाना की एस.एच.ओ. ममता ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!