Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2020 09:08 PM
पुलिस चौकी नयनादेवी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए अपने बयान में नाबालिग लड़की ने बताया है कि उसके सहपाठी ने खेत में उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म...
नयनादेवी (मुकेश): पुलिस चौकी नयनादेवी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए अपने बयान में नाबालिग लड़की ने बताया है कि उसके सहपाठी ने खेत में उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन जारी है।