Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2019 08:32 PM
नालागढ़ क्षेत्र में पंजाब निवासी लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर लड़की से दुराचार किया। आरोपी लड़की को बस स्टैंड से यह कह कर ले गया था कि उसको...
बी.बी.एन.: नालागढ़ क्षेत्र में पंजाब निवासी लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर लड़की से दुराचार किया। आरोपी लड़की को बस स्टैंड से यह कह कर ले गया था कि उसको माता-पिता से मिलाना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि जितेन्द्र कुमार निवासी पंजैहरा ने उसे फेसबुक पर संपर्क करके अपने साथ दोस्ती करने के लिए कहा। इस पर उसने जितेन्द्र को मना कर दिया। बाद में बार-बार आग्रह करने पर वह उसके साथ फेसबुक पर आपस में संपर्क करने लगे।
आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
फरवरी माह में जितेन्द्र ने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और अपने माता-पिता से मिलाना चाहता है। इसके लिए जितेन्द्र उसे बस स्टैंड से ले गया और अपने घर जाकर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया तथा अब वह उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। जितेन्द्र कुमार के साथ उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।