Edited By Ekta, Updated: 30 Sep, 2018 12:31 PM
ऊना जिला में चिंतपूर्णी के एक होटल में दिल्ली की युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना जुलाई माह की है। पीड़ित युवती ने पंजाब के एक लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने दिल्ली में लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है जिसे...
ऊना: ऊना जिला में चिंतपूर्णी के एक होटल में दिल्ली की युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना जुलाई माह की है। पीड़ित युवती ने पंजाब के एक लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने दिल्ली में लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है जिसे चिंतपूर्णी थाना भेजा गया है। घटना देहरा थाने में होने के चलते इसे वहां रेफर कर दिया है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवती की पंजाब के एक लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों ने आपस में मुलाकात की। जुलाई माह में लड़का उसे बहला-फुसलाकर चिंतपूर्णी ले आया। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ उसकी मां भी साथ आई थी। उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की का आरोप है आरोपी लड़के ने मौका पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में 2 महीने बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई है। देहरा पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी।