शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला रिमांड पर भेजा

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2018 11:00 PM

rape accused sent on police remand

जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र की नाबालिग लड़की को अगवा करके उसे हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। वीरवार को न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेने के लिए अर्जी दी थी।

कुल्लू: जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र की नाबालिग लड़की को अगवा करके उसे हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। वीरवार को न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेने के लिए अर्जी दी थी। न्यायालय ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेकर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया और फिर उसे हवस का शिकार बना डाला। शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मंडी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मंडी जिला के कोटली इलाके के आरोपी मेहर चंद की मामले में गिरफ्तारी हुई है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने लड़की का भी मैडीकल करवाया है, जिसमें लड़की से रेप की पुष्टि हुई है।

बता दें कि आरोपी पहले बंजार में लड़की के परिजनों के पास बतौर चालक कार्य करता था। बाद में वह काम छोड़कर चला गया। उसके बाद वह शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया। आरोपी 11 अगस्त को लड़की को अगवा करके ले गया था और 20 अगस्त को लड़की वापस अपने घर आई। उसने घर में अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिस पर 21 अगस्त को देर रात महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच महिला पुलिस थाना प्रभारी ऊमा ठाकुर कर रही हैं। कुल्लू के ए.एस.पी. राज कुमार चंदेल ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय से 2 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!