Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2019 09:45 PM
विदेश से 2 साल बाद वापस आए दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 वर्षों तक सऊदी अरब में काम करने के बाद वापस आया आरोपी युवक सरवन कुमार निवासी चच्योट जिला मंडी का रहने वाला है।
मंडी: विदेश से 2 साल बाद वापस आए दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 वर्षों तक सऊदी अरब में काम करने के बाद वापस आया आरोपी युवक सरवन कुमार निवासी चच्योट जिला मंडी का रहने वाला है। युवक पर आरोप है कि उसने 2 वर्ष पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। दिसम्बर, 2017 में युवती जब परिवार सहित महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची तब तक उक्त युवक वीजा लगाकर सऊदी अरब काम के सिलसिले में जा चुका था।
वीजा समाप्त होने पर वापस लौटा था आरोपी
पुलिस ने धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज करके युवक को वापस भारत लाने के काफी प्रयास किए लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद युवक को वापस अपने देश लौटना पड़ा। यहां पुलिस को युवक के आने की भनक लगी और महिला थाना की पुलिस टीम ने आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि 2 वर्षों के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।