Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2019 05:02 PM
जिला कांगड़ा के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हरनोटा पंचायत के ज्योर गांव के निवासी को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीते वीरवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने एस.एच.ओ. सुरेश शर्मा के नेतृत्व...
ज्वाली (दौलत चौहान): जिला कांगड़ा के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हरनोटा पंचायत के ज्योर गांव के निवासी को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीते वीरवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने एस.एच.ओ. सुरेश शर्मा के नेतृत्व में ज्वाली न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। बता दें कि उक्त घटना सामने आते ही एस.पी. का कार्यभार देख रहे डी.आई.जी. संतोष पटियाल व डी.एस.पी. ज्वाली ज्ञान चंद के दिशा-निर्देश पर पुलिस थाना फतेहपुर के ए.एस.आई. कुलदीप कुमार, हैड कांस्टेबल रवि सहित अन्य ने थाना प्रभारी सुरेश शर्मा की अगुवाई में टीम का गठन किया गया और दुष्कर्म के आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।
नाबालिग लड़की से जालंधर में हुआ था दुष्कर्म
डी.एस.पी. ज्ञान चंद ठाकुर के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने बुधवार देर शाम थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि तहसील ज्वाली के एक युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले उसे जालंधर ले गया था जहां उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। इसके बाद उसे फतेहपुर के समीप छोड़ दिया गया। शिकायत के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के समीप धर दबोचा। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने धारा 376, 363, 366 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।