Edited By Vijay, Updated: 30 Jul, 2019 10:32 PM
शिमला में 10 करोड़ की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर पुलिस पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ रवाना हुई है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि जो आरोपियों ने मुर्गा गैंग का पत्र में जिक्र किया है वह चंडीगढ़ में सच...
शिमला: शिमला में 10 करोड़ की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर पुलिस पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ रवाना हुई है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि जो आरोपियों ने मुर्गा गैंग का पत्र में जिक्र किया है वह चंडीगढ़ में सच में है भी या नहीं। पुलिस मामले को लेकर हर पहलू को खंगाल रही है। पत्र में मुर्गा गैंग का पता सैक्टर 22 दिया गया था। ऐसे में सैक्टर 22 में पुलिस छानबीन कर रही है। अब पुलिस चंडीगढ़ में लोगों से पूछताछ भी करेगी।
पुलिस को शक, आरोपियों का चंडीगढ़ में किसी गैंग के साथ संपर्क
पुलिस को यह भी शक है कि शायद आरोपियों का चंडीगढ़ में किसी गैंग के साथ संपर्क हो। इसलिए पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों को पहले 3 दिन तो फिर 2 दिन का रिमांड दिया गया था। पुलिस कोर्ट से अब यह भी अनुमति लेगी कि जो आरोपियों के सैंपल लिए हैं वे फोरैंसिक जांच के लिए कब भेजे जाने हंै। पुलिस की आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।