Edited By Kuldeep, Updated: 10 Sep, 2018 11:15 PM
उपमंडल रामपुर थाना के तहत मुनीश संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर थाना के तहत मुनीश संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को निकाला और पोस्टमार्टम करवाने के लिए खनेरी अस्पताल में लाया गया। मृतक की शिनाख्त पदम सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी मुनीश डाकघर मुनीश बाहली तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार देर सायं धर्म दास मुनीश निवासी ने दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार कार (नं.एच.पी. 06 ए.-9639) जिसे पदम सिंह चला रहा था, जोगनी-मुनीश संपर्क मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।