जेपी नड्डा के बयान पर रामलाल ठाकुर का पलटवार, बोले-दिन के उजाले में सपने नहीं देखा करते

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2021 06:42 PM

ramlal thakur s retaliation on jp nadda s statement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयनादेवी जी रामलाल ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रदेश में मिशन रिपीट के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि दिन के उजाले में सपने नहीं देखा करते।

बिलासपुर (ब्यूरो): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयनादेवी जी रामलाल ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रदेश में मिशन रिपीट के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि दिन के उजाले में सपने नहीं देखा करते। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल की राजनीति को भलीभांति जानते हैं। यह वही हिमाचल प्रदेश है जहां चोट आपने भी कम नहीं खाई है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों की जांच-परख करके नड्डा मिशन रिपीट की बात न जाने कैसे कर रहे हैं, क्या जेपी नड्डा यह भूल गए हैं कि देश और प्रदेश में डीजल और पैट्रोल के क्या दाम चल रहे हैं। प्रदेश में कच्ची घानी के तेल का क्या भाव चल रहा है।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के शासनकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार एक बार सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभाग को स्वायत्तता का पूरा फायदा उठाने दे तो वह दावे से कह सकते हैं कि भाजपा दुनिया की सबसे कथित भ्रष्ट पार्टी होगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!