कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 28 Sep, 2018 06:27 PM

ram trusts security in kangra

कांगड़ा में सुरक्षा के मद्देनजर तहसील चौंक में लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरे पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं और ऐसे में कांगड़ा में सुरक्षा को लेकर कांगड़ा पुलिस की तैयारियों पर सवालिया निशान लग गया है।

कांगड़ा : कांगड़ा में सुरक्षा के मद्देनजर तहसील चौंक में लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरे पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं और ऐसे में कांगड़ा में सुरक्षा को लेकर कांगड़ा पुलिस की तैयारियों पर सवालिया निशान लग गया है। शरद कालीन नवरात्रों को शुरू होने में मात्र 2 सप्ताह ही शेष है परंतु नवरात्रों से पहले ही कांगड़ा में सुरक्षा की तीसरी आंख बंद हो गई, जिससे कोई वारदात व हादसा होने पर कांगड़ा पुलिस हाथ मलती रह जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह से सी.सी.टी.वी. कैमरे बंद हैं और एक माह बाद भी इन कैमरों को ठीक नहीं करवाया गया है। सी.सी.टी.वी. कैमरों का कंट्रोल रूम कांगड़ा पुलिस स्टेशन में ही बना है और यही से कांगड़ा तहसील चौंक की निगरानी की जाती है। कांगड़ा का तहसील चौंक से हजारों वाहन शिमला व चंडीगढ़ के लिए जाते हैं और आते हैं और इसी चौंक से श्रद्धालुओं का भी शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में आना-जाना लगा रहता है। मंदिर की सुरक्षा में शक्तिपीठ मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर में कई सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हैं और इस वित्तीय वर्ष में कांगड़ा में कई स्थानों पर सी.सी.टी.वी. लगाए जाने की योजना है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके परंतु कांगड़ा की सुरक्षा में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे बंद होना कभी भी कांगड़ा पुलिस के लिए महंगा सौदा साबित हो सकता है। इस संबंध में कांगड़ा पुलिस उपाधिक्षक पूर्ण ठुकराल से बात की तो उन्होंने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे खराब होने की जानकारी उन्हें है और उन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!