रामसुभग सिंह पर गिरी पर्यटन निगम संपत्ति विवाद की गाज, सरकार ने की ये कार्रवाई

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2019 11:19 PM

ram subhag singh

पर्यटन निगम के होटलों को लीज पर देने संबंधी विवाद की गाज अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह पर गिरी है। इसके तहत उनसे पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त दायित्व वापस लेकर मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को सौंपा गया है। हालांकि यह कार्रवाई इससे...

शिमला: पर्यटन निगम के होटलों को लीज पर देने संबंधी विवाद की गाज अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह पर गिरी है। इसके तहत उनसे पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त दायित्व वापस लेकर मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को सौंपा गया है। हालांकि यह कार्रवाई इससे संबंधित जांच रिपोर्ट आने से पहले ही की गई है। उल्लेखनीय है कि ग्लोबल इन्वैस्टर मीट के लिए खासतौर पर स्थापित पोर्टल राइजिंग हिमाचल पर लैंड सीलिंग एक्ट से जुड़ा विवादित डॉक्यूमैंट अपलोड हुआ था। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले को विधानसभा में भी उठाया। कांग्रेस का आरोप था कि सरकार गुपचुप तरीके से पर्यटन निगम के 16 होटलों को बेचने की कोशिश कर रही है।

अब रामसुभग सिंह के पास रहेंगे ये विभाग

इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सफाई दी थी कि वर्तमान सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा था कि पोर्टल पर यह सूचना गलती से चढ़ गई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच करवाए जाने की बात भी की थी। अब अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को पर्यटन के स्थान पर वन विभाग के अलावा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग दिया गया है।

सरकार की तरफ से अभी भारमुक्त नहीं हुए बीके अग्रवाल

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त काम अब मुख्य सचिव बीके अग्रवाल देखेंगे। हालांकि बीके अग्रवाल शीघ्र ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे लेकिन उनको अभी सरकार की तरफ से भारमुक्त नहीं किया गया है, ऐसे में उनके स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को शीघ्र नया मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा है।

निशांत ठाकुर को सौंपा अतिरिक्त जिम्मा

वहीं प्रदेश सरकार ने हिमुडा के कार्यकारी निदेशक एवं एचएएस अधिकारी निशांत ठाकुर को हिमाचल प्रदेश काऊंसिल फॉर साइंस टैक्रोलॉजी एंड इन्वायरमैंट (हिमकास्ट)का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!