हिमाचल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा, चुनाव को लेकर रणनीति तैयार : सिकंदर कुमार

Edited By Vijay, Updated: 05 May, 2022 09:50 PM

rajya sabha mp sikander kumar

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटें लेकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, जिसके लिए चलो बूथ की ओर चलो जीत की ओर कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह बात नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने पांवटा साहिब के भाटिया पैलेस में एससी मोर्चा सम्मेलन...

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटें लेकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, जिसके लिए चलो बूथ की ओर चलो जीत की ओर कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह बात नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने पांवटा साहिब के भाटिया पैलेस में एससी मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे। सम्मेलन में पांचों विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, और 2022 के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।इससे पहले गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पहुंचने पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा में आम कार्यकर्ता बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष
वहीं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि 2022 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है और निश्चित तौर पर 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हिमाचल में रिपीट होना निश्चित है। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के लिए काम कर रही है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल का चौमुखी विकास हो रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की गई हैं, सड़कें व शिक्षा को और बेहतर बनाया जा रहा है तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी अच्छे स्तर पर पहुंच सकता है। मिस्त्री का बेटा सीएम बन सकता है, चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, आम कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है। 

झूठ बोलने में माहिर है कांग्रेस पार्टी
उन्होंने कांग्रेस पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने में माहिर है। हिमाचल में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की सरकार रही है पर विकास तभी हुआ है जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। बैठक के बाद राज्यसभा सांसद पांवटा साहिब के राजपुर पंचायत के दीगाली बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया, साथ ही राजपुर और अंबुजा पंचायत के एससी बस्ती के लिए सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!