वीरभद्र के दर्द पर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का मरहम, मुस्कुराते हुए कह दी ये बात (Watch Video)

Edited By Vijay, Updated: 10 Aug, 2018 05:21 PM

कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के अनदेखी के आरोपों पर पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। हमीरपुर पहुंची रजनी पाटिल ने मुस्कराते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस संगठन उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों का...

हमीरपुर (अरविंदर)- कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के अनदेखी के आरोपों पर पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। हमीरपुर पहुंची रजनी पाटिल ने मुस्कराते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस संगठन उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों का न्यौता दे रहा है और वह खुद भी वीरभद्र सिंह के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी। वह जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही हैं। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और कार्यकर्ता जोश में हैं। 

 

जल्द घोषित होंगे उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय पर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की जा रही है। बीजेपी पर पलटवार करते हुए रजनी ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई को लेकर बार-बार सवाल किए जाते हैं लेकिन बीजेपी की अंदरूनी लड़ाई को उजागर नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार धूमल, सत्ती हार गए और उनकी पार्टी के विद्रोह को भी सभी देख रहे हैं। अगर कोई बीजेपी छोड़ आना चाहता है तो कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!