शिमला दौरे पर पहुंची रजनी पाटिल, नेताओं को दी नसीहत (Video)

Edited By Ekta, Updated: 11 Jun, 2018 03:57 PM

हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंची। जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस भवन में जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने पाटिल को...

शिमला (राजीव): हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंची। जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस भवन में जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने पाटिल को हिमाचली टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया। भवन में आयोजित जनसभा में हिमाचल कांग्रेस ने पाटिल ने कांग्रेस को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। 
PunjabKesari

जनसभा के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के साथ बैठक की। बैठक में सुक्खू, प्रदेश कार्यकारणी के पधादिकारी ब्लॉक जिला अध्यक्ष मौजूद हैं। यह बैठक तीन बजे तक चलेगी, जिसमें पाटिल जहां कांग्रेस से फीडबैक लेगी, वहीं आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति तैयार की जाएगी। वह 2 दिनों तक सभी संगठनों के साथ बैठकें करेगी। इन 2 दिनों में 13 बैठकें आयोजित कर सभी संगठनों को एकजुटता का पाठ पढ़ाएगी। पाटिल ने शिमला पहुंचते ही पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता अपनी इगो साइड में रख कर पार्टी के लिए काम करें। 
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया और अब सबको साथ चलकर उनको मजबूत करने के लिए काम करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने हिमाचल का प्रभारी बनाने पर राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है, वे बखूबी निभाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि  लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के सब ही नेताओं से बातचीत की जाएगी। सभी को एक प्लेटफोर्म पर ले जाया जाएगा। इसके लिए जो नेता यहां नहीं है, उनके घर जाकर उनसे बात की जाएगी। पाटिल ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा की चार सालों में लोग महंगाई से परेशान हैं और इसके खिलाफ कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!