Edited By Naresh Pal, Updated: 03 Dec, 2020 04:55 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव भल्ला को अनुसूचित मोर्चा जिला सोलन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें भाजपा जिला सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने दी है।
मानपुरा (बस्सी): भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव भल्ला को अनुसूचित मोर्चा जिला सोलन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें भाजपा जिला सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने दी है। उन्होंने बताया कि राजीव भल्ला को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सोलन का प्रभारी नियुक्त किया गया है ताकि अनुसूचित जाति मोर्चा को ज्यादा शक्तिशाली बनाया जा सके। राजीव भल्ला ने कहा कि जल्द ही जिला की अनुसूचित जाति मोर्चा की सभी कार्यकारिणियों से बैठक कर उन्हें अपनी जिम्मेदारियों से परिचित करवाया जाएगा व जिला भाजपा को मजबूत किया जाएगा।