Edited By Simpy Khanna, Updated: 09 Dec, 2019 12:20 PM
कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव बंगाणा के तहत नेरी के रजत पटियाल ने इंडियन आर्मी में लैफ्टिनैंट बनकर जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। रजत की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर है। रजत ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला से 12वीं तक की पढ़ाई करने...
ऊना (ब्यूरो): कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव बंगाणा के तहत नेरी के रजत पटियाल ने इंडियन आर्मी में लैफ्टिनैंट बनकर जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। रजत की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर है। रजत ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद सेना में प्रवेश की परीक्षा पास की, जिसके बाद उनकी देहरादून में ज्वाइनिंग हुई।
3 वर्ष की कड़ी ट्रेनिंग के बाद रजत को लैफ्टिनैंट पद पर तैनाती हासिल हुई है। रजत के पिता दिपेंद्र पटियाल ऊना में पुलिस कांस्टेबल तैनात हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। रजत की बहन एम.एससी. नॄसग कर रही है। रजत ने कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, बशर्ते उस लक्ष्य को हासिल करने की लगन हो।