Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2018 05:12 PM
सी.एम. जयराम ठाकुर का ऊना विधानसभा क्षेत्र का दौरा निराशाजनक रहा है। यह बात ऊना सदर से कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सी.एम. के ऊना दौरे से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती...
ऊना (अमित): सी.एम. जयराम ठाकुर का ऊना विधानसभा क्षेत्र का दौरा निराशाजनक रहा है। यह बात ऊना सदर से कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सी.एम. के ऊना दौरे से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती बड़ी-बड़ी घोषणाएं करवाने के दावे करते नहीं थक रहे थे लेकिन सी.एम. ऊना विधानसभा क्षेत्र में बिना कोई घोषणा किए ही लौट गए। उन्होंने कहा कि ऊना के कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए लाखों रुपया खर्च कर कार्यक्रम का भगवाकरण किया गया बावजूद इसके भी सी.एम. ऊना कॉलेज को क्लस्टर यूनिवर्सिटी या रीजनल सैंटर की सौगात देने में कंजूसी बरत गए।
सांसद नहीं थे मौजूद फिर भी उद्घाटन पट्टिकाओं में लिखा नाम
उन्होंने सी.एम. दौरे के दौरान शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं में बिना उपस्थिति सांसद अनुराग ठाकुर का नाम लिखने और उपस्थिति के बावजूद भी पंचायती राज मंत्री का नाम अंकित न करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूं तो सांसद का संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं है लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सांसद के न होने के बाद भी उनका नाम पट्टिकाओं में लिखा गया ताकि चुनावों में जनता को बताया जा सके कि इन कामों में सांसद का योगदान रहा है।