Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2018 03:47 PM
ग्राम पंचायत हम्बोली के तहत गांव सेरी के बीमार राकेश कुमार की मदद के लिए कई सामाजिक संस्थाएं व कार्यकर्ता आगे आए हैं। पंजाब केसरी द्वारा मामला उठाए जाने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं।
ऊना (सुरेंद्र): ग्राम पंचायत हम्बोली के तहत गांव सेरी के बीमार राकेश कुमार की मदद के लिए कई सामाजिक संस्थाएं व कार्यकर्ता आगे आए हैं। पंजाब केसरी द्वारा मामला उठाए जाने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं। मानव कल्याण संस्था मैहतपुर ने बिस्तर पर बदहाल अवस्था में पड़े राकेश कुमार के उपचार के लिए 21 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की है। संस्था के अध्यक्ष तेजपाल और अश्विनी कुमार ने सेरी पहुंचकर बीमार राकेश की माता शकुंतला देवी को यह नकद राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त संस्था ने राकेश के लिए एक विशेष बैड भी प्रदान करने का आश्वासन दिया है। संस्था ने कहा कि वह अपनी तरफ से उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
सेवा भारती सामाजिक संस्था ने दिया 5100 रुपए का चैक
उधर, सेवा भारती सामाजिक संस्था ने भी इस राकेश के उपचार के लिए 5100 रुपए का चैक प्रदान किया है। संस्था के रघु पुरी, ब्रह्म देव, किशोरी लाल, राजेश चौधरी, सुरेन्द्र कौंडल, अभिषेक, शिल्पा देवी, निधि तथा सोहन सैनी की तरफ से यह राशि प्रदान की गई है। सेवा भारती ने इसके अतिरिक्त और भी चिकित्सीय सुविधा देने का ऐलान किया है। वहीं ऊना के ही सामाजिक कार्यकर्ता विनय रंजन ने गांव सेरी पहुचकर इस गरीब परिवार को 1100 रुपए की राहत राशि प्रदान की है।