Edited By Ekta, Updated: 11 Mar, 2019 04:13 PM
हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर से अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोहपर बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। प्रदेश में 15 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि...
शिमला (राजीव): हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर से अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोहपर बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। प्रदेश में 15 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि मंगलवार को कुछ स्थानों पर ही बारिश होगी। लेकिन उसके बाद फिर मौसम कड़े तेवर दिखाएगा।
विभाग ने 11 से 15 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने प्रदेश के ऊंचाई वाले में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिशव ओलावृष्टि की संभावना जताई है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।प्रदेश के लोगों को अगले तीन दिन ठंड से जूझना पड़ेगा।