Edited By Ekta, Updated: 24 Jul, 2019 01:28 PM
संतोषगढ़ स्वां नदी पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन पर ऊना पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने एसपी ऊना दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में स्वां नदी में दबिश देकर 8 टिप्पर जब्त किए है जबकि 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।जिससे खनन माफिया के हाथ पांव फूल...
ऊना (अमित): संतोषगढ़ स्वां नदी पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन पर ऊना पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने एसपी ऊना दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में स्वां नदी में दबिश देकर 8 टिप्पर जब्त किए है जबकि 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिससे खनन माफिया के हाथ पांव फूल गए है। इस दौरान रात करीब 12 बजे एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी ऊना अशोक वर्मा, एसएचओ हरोली भी साथ रहे। एसपी ऊना सादे लिवाज में पहुंचे। जबकि अधिकारी दो दर्जन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देख खनन माफिया में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने देखा कि स्वां नदी पर अवैध खनन किया जा रहा है। टिप्पर ओवरलोड पाए गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 3 ओवरलोड़ टिप्परों को मौका से जब्त किया। इसके बाद पुलिस टीम ने अन्य जगहों पर दबिश दी जहां 5 ओवरलोड़ टिप्परों को जब्त किया गया। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर दबिश देने गए हरोली के डीएसपी और पुलिस पार्टी को हथियारों से लैस खनन माफिया ने धमकाया था और पंजाब पुलिस ने सीमा को लेकर भी विवाद किया था उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि अवैध खनन को सहन नही किया जाएगा। यह अभियान जारी रहेगा।