यूथ कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, पुलिस के साथ भी हुई धक्का-मुक्की(Video)

Edited By kirti, Updated: 17 Nov, 2019 03:03 PM

राफेल और गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने पर शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने पर बवाल हो गया। जहां युवा कांग्रेस और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जहां युवा कांग्रेस ने अमित शाह के फोटो पर जूतों की माला पहनाई...

शिमला(तिलक): राफेल और गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने पर शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने पर बवाल हो गया। जहां युवा कांग्रेस और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जहां युवा कांग्रेस ने अमित शाह के फोटो पर जूतों की माला पहनाई और प्रदर्शन करने लगे। वहीं मौजूद 2 पुलिसकर्मी पुतले को छीनने लगे तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और पुतले के चारो तरफ बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतले पर जूते मारने लगे तो पुलिस ने दोबारा पुतला छीनने की कोशिश की। लेकिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी और नारेबाजी करने लगे। हैरानी की बात है कि प्रदर्शन के लिए सिर्फ दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे जबकि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी तादात में थे। हालांकि बाद में अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक पुतला फूंक दिया गया था।
PunjabKesari

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा राफेल को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी झूठा प्रचार कर रही है। केंद्र सरकार राफेल मामले में इतनी ही साफ सुथरी है तो जॉइंट एक्शन कमेटी का गठन क्यो नहीं किया जाता है। इसके अलावा ग्रह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक द्वेष के चलते गांधी परिवार की एसपीजी की सुरक्षा हटाई गई है। जबकि इस देश के लिए गांधी परिवार के दो सदस्यों ने अपनी जान दी है। जिसके बाद सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका गांधी को एसपीजी सुरक्षा दी गई थी लेकिन मोदी सरकार ने उसे हटा दिया है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय मे प्रदेश भर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!