सिरमौर में जल्द खुलेगा FM रेडियो स्टेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट में निभाएगा अहम भूमिका

Edited By kirti, Updated: 18 Jun, 2019 02:45 PM

radio station

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन का डीसी कार्यालय जहां से जल्द ही लोगों को एफएम स्टेशन की जरिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाएगी। सिरमौर के DC ललित जैन ने बताया कि जिला का अधिकतर क्षेत्र दुर्गम है ऐसे में यहां लोगों तक सभी जानकारियां नहीं पहुंच पाती है।...

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन का डीसी कार्यालय जहां से जल्द ही लोगों को एफएम स्टेशन की जरिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाएगी। सिरमौर के DC ललित जैन ने बताया कि जिला का अधिकतर क्षेत्र दुर्गम है ऐसे में यहां लोगों तक सभी जानकारियां नहीं पहुंच पाती है। इसी मकसद से यहां एफएम स्टेशन शुरू किया जा रहा है। जिसके जरिए लोगों तक सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई जाएंगी। जिसमें मुख्य रूप से सरकार की योजनाएं शामिल रहेगी। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी एफएम स्टेशन यहां अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि एफएम स्टेशन के जरिए डिजास्टर से जुड़ी तमाम जानकारियां तुरंत लोगों तक पहुंचाई जाएंगी जो अभी तक दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पूरी तरह संभव नहीं है। एफएम स्टेशन पर लोगों को सरकार की योजनाओं के अलावा जिला प्रशासन की तमाम गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन के लिए गाने भी सुनने को मिलेंगे। उन्होमने कहा कि निश्चित तौर पर जिला के विकास में एफएम स्टेशन मील का पत्थर साबित होगा। एफएम स्टेशन की स्थापना लेकर यहां लगभग तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। ऐसे में यहां से जल्द एफएम रेडियो की गूंज सुनाई देगी। निश्चित तौर पर जिला प्रशासन की पहल काबिले तारीफ है।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!