Holi Celebration के लिए 'कलरफुल' हुई पहाड़ों की रानी, कॉलेज-स्कूली छात्राओं में दिखा क्रेज

Edited By Ekta, Updated: 20 Mar, 2019 03:30 PM

queen of mountains colorful for holi celebration

रंगों के त्योहार होली जिसे देश सहित प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जाता है उस त्योहार के लिए राजधानी शिमला का बाजार सज चुका है। रंगों का त्योहार होली हालांकि 21 मार्च को है लेकिन राजधानी शिमला में होली सेलिब्रेशन आज से ही शुरू हो गया है। शिमला शहर के...

शिमला (योगराज): रंगों के त्योहार होली जिसे देश सहित प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जाता है उस त्योहार के लिए राजधानी शिमला का बाजार सज चुका है। रंगों का त्योहार होली हालांकि 21 मार्च को है लेकिन राजधानी शिमला में होली सेलिब्रेशन आज से ही शुरू हो गया है।
PunjabKesari

शिमला शहर के बाजार पूरी तरह से रंगों में रंग गए हैं। स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को गुरुवार छुट्टी होने की वजह से अपने दोस्तों संग होली खेलने का क्रेज बरकरार है। शिमला के लोग इस बार हर्बल किस्म के रंग पसंद कर रहे हैं क्योंकि हर्बल कलर्स से स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।
PunjabKesari

मौसम ठंडा होने की वजह से इस बार लोग होली की कम ही खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में तरह-तरह के रंग गुुुलाल और पिचकारियां आई हैं। लोगों में इस बार चाइनीज पिचकारियों का क्रेज न के समान है और दुकानदारों ने भी बेहद कम मात्रा में चाइनीज सामान रखा है। वहीं होली के रंगों में रंगी कॉलेज छात्राओं ने बताया कि लगभग 7 वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है कि बृहस्पति के उच्च प्रभाव में होली पड़ रही है। जो बेहद शुभ संयोग होता है। होली का त्यौहार पुराने सब गिले शिकवे भुलाकर प्यार के रंग में रंगने का होता है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!