Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2018 11:30 PM
पी.डब्ल्यू.डी. के चौकीदार जोवन लाल ने डेढ़ लाख रुपए का कड़ा लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जोवन लाल पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस कोठी में चौकीदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा है।
मनाली: पी.डब्ल्यू.डी. के चौकीदार जोवन लाल ने डेढ़ लाख रुपए का कड़ा लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जोवन लाल पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस कोठी में चौकीदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा है। कुछ दिन पहले पंजाब के जालंधर शहर से नव दंपति शाही और पल्लवी मनाली घूमने आए थे। ये पर्यटक कोठी रैस्ट हाऊस में रुके। पर्यटक दंपति को घर पहुंचकर पता चला कि उनका सोने का कड़ा कहीं गुम हो गया है।
वे कई स्थानों पर घूमकर वापस लौटे थे इसलिए उन्हें सही से याद नहीं था कि सोने का कड़ा कहां गुम हो गया। उन्होंने अपने दोस्त प्रेम से संपर्क किया। प्रेम ने जहां-जहां वे ठहरे थे, वहां सभी से संपर्क किया। प्रेम ने बताया कि जब उसने कोठी रैस्ट हाऊस में संपर्क किया तो चौकीदार ने कड़ा उसके पास होने की बात कही। प्रेम ने बताया कि कड़ा मिलने से जालंधर के सैलानी बहुत खुश हुए और उन्होंने ईमानदार चौकीदार को 5100 रुपए से सम्मानित किया।