मंडी उपचुनाव: प्रतिभा सिंह ने दिवंगत पति वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगे

Edited By PTI News Agency, Updated: 07 Oct, 2021 10:15 AM

pti himachal pradesh story

शिमला, छह अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने बुधवार को अपने दिवंगत पति और छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के नाम पर लोगों से वोट मांगा।

शिमला, छह अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने बुधवार को अपने दिवंगत पति और छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के नाम पर लोगों से वोट मांगा।

कांग्रेस ने मंगलवार को मंडी सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की। यह सीट मार्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी।

शिमला में अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके पति ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा, ''अब मेरे पक्ष में अपना वोट देकर मंडी के मतदाताओं के लिए वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने का समय है।''
मंडी ससंदीय सीट के अलावा राज्य विधानसभा की तीनों सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!