Edited By PTI News Agency, Updated: 21 Jan, 2021 01:01 AM
बिलासपुर, 20 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आश्रय स्थल की तीन महिलाओं ने इसके कर्मचारियों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिलाओं को हाल ही में नारी निकेतन से स्थानांतरित किया गया था।

हालांकि आश्रय स्थल के संचालक ने आरोपों से इनकार किया है।
पुलिस ने कहा है कि उसने मामले का संज्ञान लिया है और महिलाओं के बयान को बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक और सरकारी अधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थल को बंद कर दिया गया है और यहां रहने वाली महिलाओं को उनके घरों में या अन्य सरकारी आश्रय स्थलों में भेज दिया गया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।