Edited By PTI News Agency, Updated: 20 Jan, 2021 08:53 PM
शिमला, 20 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की स्वर्ण जयंती पर यहां रिज मैदान में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने...
शिमला, 20 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की स्वर्ण जयंती पर यहां रिज मैदान में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समारोह के इंतजामों की समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री ने रिज का दौरा किया। उन्होंने इस समारोह को उपयुक्त तरीके से मनाने के लिये अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा यह कोशिश की जानी चाहिए कि आम लोगों और पर्यटकों को इससे किसी तरह की असुविधा न हो।
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्य कुंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, मुख्य सचिव अनिल खाची समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।