हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिंदल ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया: ठाकुर

Edited By PTI News Agency, Updated: 04 Jun, 2020 08:54 PM

pti himachal pradesh story

शिमला, चार जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह उन व्यक्तियों में से एक के नजदीकी थे जो राज्य के स्वास्थ्य...

शिमला, चार जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह उन व्यक्तियों में से एक के नजदीकी थे जो राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजाब के एक निजी कंपनी के अधिकारी से रिश्वत की कथित मांग से संबंधित आडियो क्लिप में सामने आये थे।

राज्य के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गत 20 मई को हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवा निदेशक अजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें अब निलंबित कर दिया गया है। ब्यूरो ने यह गिरफ्तारी तब की थी जब 43 सेकंड की वह आडियो क्लिप सामने आयी थी जिसमें उन्होंने पंजाब के डेरा बस्सी की कंपनी बायो एड के कथित लाइजनिंग अधिकारी पृथ्वी सिंह से पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत की बात की थी। उक्त आडियो क्लिप वायरल हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए मीडिया से कहा कि बिंदल अन्य व्यक्ति (पृथ्वी सिंह) के नजदीकी थे, इसलिए कथित घोटाले से उनका नाम जोड़ा जा रहा था। इसी करण से उन्होंने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने कहा कि साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा पार्टी आलाकमान के अधिकार क्षेत्र का एक मामला है।
स्वास्थ्य घोटाले ने 27 मई को तब एक राजनीतिक मोड़ ले लिया था जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यह दावा करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया कि वह निदेशक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की एक उचित जांच सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

बिंदल ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को लिखे पत्र में कहा कि वह नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि कुछ लोग ‘‘पार्टी का नाम इस मुद्दे में घसीट रहे हैं।’’
कांग्रेस की श्वेतपत्र लाने और घोटाले की जांच का जिम्मा उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश को सौंपने की मांग पर ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को मांग करने का पूरा अधिकार है लेकिन यह जरूरी नहीं कि सभी मांग पूरी की जाए।

कैबिनेट विस्तार पर कोई सीधा जवाब दिये बिना ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस बारे में आलाकमान से बात कर ली है और कैबिनेट में रिक्त मंत्रिपद तब भरे जाएंगे जब उसके द्वारा ऐसा करने के लिए कहा जाएगा।

ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार उस अनाम पत्र के बारे में एक प्राथमिकी दर्ज कराएगी जिसमें आरोप लगाया गया है कि वेंटीलेटर अधिक दर पर खरीदे गए।

उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री से इस कोरोना वायरस के समय में राजनीति नहीं करने का आग्रह किया और कहा कि सरकार को भी उनके एवं अन्य कांग्रेस नेताओं के बारे में हजारों अनाम पत्र मिलते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आडियो क्लिप वायरल होने के बाद स्वास्थ्य सेवा निदेशक की गिरफ्तारी के लिए जो कुछ कर सकती थी उसने वह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा उस व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकता है जो स्वयं स्वच्छ छवि का हो।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!