Edited By PTI News Agency, Updated: 20 May, 2020 11:32 PM
शिमला, 20 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में 18 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 111 हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शिमला, 20 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में 18 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 111 हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चार महिलाओं समेत 13 लोग कांगड़ा जिले में, चार व्यक्ति मंडी में और एक व्यक्ति कुल्लू जिले में संक्रमित पाया गया।
मंडी में सामने आये चार मामलों की जानकारी अभी तत्काल पता नहीं चली है।
उन्होंने बताया कि इस बीच चंबा के दो व्यक्ति और हमीरपुर से एक व्यक्ति बुधवार को ठीक हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि 14 मरीजों में से 12 लोग मुंबई से राज्य में आए थे जबकि एक-एक दिल्ली और चेन्नई से आए थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।