Edited By PTI News Agency, Updated: 20 May, 2020 01:18 AM
शिमला, 19 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में दुबई से लौटे एक व्यक्ति समेत दो लोग मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 93 हो गई। वहीं मंगलवार को चार मरीज ठीक भी हुए।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुन जिंदल ने बताया कि दुबई से लौटा व्यक्ति चम्बा जिले से है। उसे कांगड़ा में पृथक रखा गया था। वहीं मुंबई से लौटे उना के एक व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए।
जिंदल ने बताया कि 21 वर्षीय व्यक्ति दुबई से पंजाब के अमृतसर हवआईअड्डे पर 13 मई को पहुंचा था। उसे कांगड़ा में संस्थागत पृथकवास में रखा गया गया था।
उना के उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि मुंबई से हाल में लौटा 28 वर्षीय व्यक्ति तब से ही पृथक था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।