Edited By PTI News Agency, Updated: 06 Apr, 2020 09:45 PM
मंडी(हिमाचल प्रदेश) छह अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अपनी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
मंडी(हिमाचल प्रदेश) छह अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अपनी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
मंडी पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महीने पहले उसकी गैरमौजूदगी में उसके पति ने बेटी का यौन उत्पीड़न किया।
बालीचौकी तहसील की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(3), धारा 506 और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।