हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से दो लोगों की मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 28 Mar, 2020 12:39 PM

pti himachal pradesh story

किन्नौर, 28 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार तड़के भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

किन्नौर, 28 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार तड़के भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के विजेंद्र कुमार और किन्नौर के संजय नेगी के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति थोपन गर्म पानी इलाके के पास एक शेड में सो रहे थे। इसी दौरान, भूस्खलन के बाद गिर रहे बड़े पत्थरों के, एक शेड से टकराने से हुए हादसे में दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण , शेड के पास ही खड़ा एक वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!