Edited By PTI News Agency, Updated: 09 Dec, 2019 06:57 PM
शिमला, नौ दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अपनी 10 वर्षीय रिश्तेदार से दुष्कर्म करने वाले एक नाबालिग लड़के को उना के निगरानी गृह भेजा गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शिमला, नौ दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अपनी 10 वर्षीय रिश्तेदार से दुष्कर्म करने वाले एक नाबालिग लड़के को उना के निगरानी गृह भेजा गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 14 वर्षीय आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे उना के निगरानी गृह में भेज दिया गया।
लड़के ने कुल्लू में बुधवार को स्कूल से लौट रही रिश्ते की बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
आरोपी 10वीं कक्षा का छात्र है।
उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।