अब बजट सत्र में रणनीति बनाएंगे पी.टी.ए. शिक्षक

Edited By kirti, Updated: 04 Feb, 2019 09:46 AM

pta will now formulate strategy in budget session teacher

हिमाचल प्रदेश पी.टी.ए. अनुबंध प्राध्यापक-अध्यापक संघ ने कहा कि अगर सरकार सौहार्दपूर्ण माहौल में पी.टी.ए. अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा इस बजट सत्र में देती है तो  पी.टी.ए. शिक्षक सरकार के साथ एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर हर मोर्चे पर खड़े...

मंडी : हिमाचल प्रदेश पी.टी.ए. अनुबंध प्राध्यापक-अध्यापक संघ ने कहा कि अगर सरकार सौहार्दपूर्ण माहौल में पी.टी.ए. अनुबंध शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा इस बजट सत्र में देती है तो  पी.टी.ए. शिक्षक सरकार के साथ एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर हर मोर्चे पर खड़े रहेंगे। संघ की राज्य स्तरीय बैठक सुंदरनगर के सामुदायिक भवन कृषक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व में रहे अध्यक्ष विवेक मेहता को पी.टी.ए. अनुबंध अध्यापक संघ का चेयरमैन चयनित किया गया।  इस अवसर पर कुल्लू जिला के प्रधान एवं संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा कि अधिकतर पी.टी.ए. शिक्षक कुछ वर्षों के बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं। संघ  ने कहा सरकार इस बजट सत्र में पी.टी.ए. शिक्षकों की सशर्त नियमितीकरण की मांग को पूरा करती है तो संघ आभार प्रस्ताव प्रदेश सरकार को प्रेषित करेगा अन्यथा आगे आंदोलन की रणनीति को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!