हिमाचली परम्पराओं को संरक्षण प्रदान करना जरूरी : सी.एम.

Edited By Vijay, Updated: 15 Sep, 2018 09:41 PM

provide protection to himachali traditions is necessary  cm

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचली परम्पराओं को संरक्षण प्रदान करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह हरसंभव प्रयास है कि हिमाचल की संस्कृति को संरक्षण प्रदान किया जा सके।

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचली परम्पराओं को संरक्षण प्रदान करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह हरसंभव प्रयास है कि हिमाचल की संस्कृति को संरक्षण प्रदान किया जा सके। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में जिला मंडी जन कल्याण सभा के हिमाचली मिलन कार्यक्रम, 57वें वार्षिक समारोह तथा सायर महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी से राज्य के लोगों की सेवा करने के हरसंभव प्रयास करेंगे और मंडी के लोगों के ऋ णी हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाना चाहिए ताकि परम्पराएं जारी रह सकें।

सायर महोत्सव मंडी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण
उन्होंने कहा कि सायर महोत्सव हिमाचल के लोगों विशेष रूप से मंडी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और फसल की कटाई के उपरांत तक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत सी स्थानीय परम्पराएं इससे जुड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले हिमाचली समुदाय से राज्य के लोगों की सेवा में समर्थन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभा के लिए एक लाख रुपए की घोषणा की।

प्रतिष्ठित सेवाओं का प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा, जिला मंडी जन कल्याण सभा के अध्यक्ष के.आर. वर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार व प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के पार्षद, मंडी जिला के स्थानीय निकाय, राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न भाजपा मोर्चों से जुड़े नेता और हिमाचली लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।

स्वच्छता अभियान में लिया भाग
मुख्यमंत्री ने हिमाचल भवन नई दिल्ली में महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आरम्भ किए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया। सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार व प्रकाश राणा, राज्य के भाजपा नेता और नई दिल्ली नगर निगम के प्रतिनिधियों ने हिमाचल भवन और आसपास के परिसरों में सफाई की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 2 अक्तूबर तक राज्य में 15 दिनों के लिए एक अभियान शुरू किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!