उन्नति नहीं आर्थिक दिवालियापन की तरफ बढ़ रहा है प्रदेश: मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Ekta, Updated: 06 Mar, 2019 10:49 AM

progress is growing towards financial bankruptcy mukesh agnihotri

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल उन्नति की तरफ नहीं बल्कि आर्थिक दिवालियापन की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार को उनका मंत्रिमंडल नहीं बल्कि आर.एस.एस. चला रही है। धर्मशाला में...

धर्मशाला (जिनेश/मुनीष): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल उन्नति की तरफ नहीं बल्कि आर्थिक दिवालियापन की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार को उनका मंत्रिमंडल नहीं बल्कि आर.एस.एस. चला रही है। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश ने कहा कि 7 मार्च को कांगड़ा के चम्बी में होने जा रही राहुल गांधी की रैली हिमाचल में राजनीतिक फिजाओं को बदल देगी। प्रदेश सरकार के 1 साल 3 माह के कार्यकाल को लेकर अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने अपने कम कार्यकाल में ही ऋण लेने का सारा रिकार्ड तोड़ दिया है और यही हाल रहा तो यह तय है कि 2022 तक सरकार आर्थिक रूप से पूरी तरह से दिवालिया हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सैनिक कार्रवाई पर भी राजनीति करने लग पड़ी है। कांग्रेस ने कभी भी सेना की कार्रवाई पर राजनीति नहीं की और न ही इसे वोट बैंक का हथियार बनाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल में रैली के लिए आ रहे हैं। यह रैली भाजपा के तंबू उखाड़ देगी। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को शहीदों की मदद के लिए राशि 1 करोड़ रुपए करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 लाख रुपए की मदद तो एक तय मानक है लेकिन सरकार को सैन्य व अद्धसैनिकों बलों में यदि कोई शहीद होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए तथा घायलों को 50 लाख रुपए की मदद करनी चाहिए। 

भाजपा सम्मेलनों में उलझी

अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार एक साल से कभी अपने पन्ना तो कभी त्रिदेव सम्मेलनों में ही उलझी है तो कभी बूथ स्तर पर कार्यक्रम करवा रही है। इस सरकार को प्रदेश की जनता से अधिक अपने संगठन की फिक्र है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोकसभा चुनाव आने लगे भाजपा ने शिलान्यासों के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

हिमाचल को केंद्र ने दिया लंगड़ा पैकेज

विपक्ष के नेता ने कहा कि औद्योगिक पैकेज के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल के साथ अन्याय किया है। पूर्वी राज्यों व जम्मू-कश्मीर को विशेष पैकेज दिया गया लेकिन हिमाचल को लंगड़ा पैकेज दिया गया। इस पैकेज के सहारे यहां का औद्योगिक क्षेत्र आगे बढ़ने की बजाय बंद होने के कगार पर पहुंचने लगा है। आज कई उद्योग बंद होने लगे हैं और युवाओं को नौकरी से बाहर किया जा रहा है।

सिराज से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं सी.एम.

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी तक सिराज से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। एक साल में उन्होंने धरातल पर जनता के लिए कुछ नहीं किया है। मुख्यमंत्री प्रदेश में विकास की बजाय शिमला व मंडी के नाम बदलने के प्रयास में लग गए हैं जबकि सी.एम. बनने से पहले उन्हें इन स्थानों का नाम बदलने का कोई ख्याल नहीं आया है। मुख्यमंत्री 2-3 माह में ही अपनी प्राथमिकताएं बदल देते हैं।

एकजुट है कांग्रेस, कोई मनमुटाव नहीं

कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं पर नेता विपक्ष ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा द्वारा कांग्रेस में लीडरशिप कमी बारे उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इस समय भी 60 साल का राजनीतिक अनुभव वाले नेता वीरभद्र सिंह मौजूद हैं। इसके अलावा भी कई वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा को कांग्रेस के लीडरशिप की बजाय अपनी लीडरशिप का ध्यान रखना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!