आशियाने का निर्माण कार्य देखने गुपचुप शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा

Edited By Vijay, Updated: 28 Jun, 2018 08:54 PM

priyanka vadra reached shimla to see contruction work of house

राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा आज गुपचुप फिर शिमला पहुंचीं हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा वीरवार को लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए छराबड़ा पहुंचीं.....

कुफरी: राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा आज गुपचुप फिर शिमला पहुंचीं हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा वीरवार को लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए छराबड़ा पहुंचीं जो आते ही पहले सीधे अपने प्लाट पर अपने नवनिर्मित भवन में चल रहे शेष निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए गईं। उनके साथ उनकी वास्तुकार कोहली भी थीं। आजकल भवन के शेष कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए मिस्त्री व कुछ मजदूर भी काम पर जुटे हुए हैं।


साढ़े 3 घंटे प्लाट पर मौजूद रहीं प्रियंका
प्रियंका वाड्रा ने करीब साढ़े 3 घंटे प्लाट पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया फिर वे सीधे छराबड़ा स्थित ओबराय गु्रप के बने होटल वाइल्ड फ्लावर हाल गईं, जहां उन्होंने लंच किया। उसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे वह फिर होटल से प्लाट को रवाना हुईं। वहां पर काफी देर तक अपने वास्तुकार से कार्य बारे चर्चा की।


21 मार्च को सोनिया गांधी के साथ आईं थीं शिमला
बता दें कि प्रियंका वाड्रा इससे पूर्व गत 21 मार्च को सोनिया गांधी के साथ शिमला आईं थीं लेकिन सोनिया की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से वे दूसरे दिन ही वापस लौट गई थीं। अब वह फिर दोबारा यहां आई हैं। इस दौरान प्लाट पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची व उनके बेटे मनजीत खाची भी मौजूद थे।


भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
छराबड़ा में चल रहे प्रियंका वाड्रा के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और अब जल्दी ही वह अपने नए भवन में रहने आएंगी। प्लाट में करीब 150 के लगभग सेब, चेरी व आड़ू आदि के नए पौधे भी लगाए गए हैं, वहीं फूलों का बगीचा भी बनाया गया है, जिसकी देखरेख के लिए मजदूर रखे हुए हैं।


सुरक्षा को लेकर सी.आई.डी. पुलिस व अन्य पुलिस कर्मी तैनात
जानकारी है कि प्रियंका वाड्रा 1-2 दिन यहां रुक सकती हैं। वह होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में रुकी हुई हैं। उधर, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राज्य सी.आई.डी. पुलिस व अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गईं हैं। उनके साथ एस.पी.जी. पुलिस भी साथ आई है। वह शुक्रवार को भी प्लाट पर कार्य देखने के लिए जा सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!