एक बार फिर गुपचुप शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, छराबड़ा में लिया भवन निर्माण का जायजा

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2018 04:58 PM

priyanka vadra once again came to shimla

पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा मंगलवार सुबह गुपचुप शिमला पहुंचीं हैं। जानकारी के मुताबिक वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए गाड़ी से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित ओबराय गु्रप के बने होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में करीब...

कुफरी: पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा मंगलवार सुबह गुपचुप शिमला पहुंचीं हैं। जानकारी के मुताबिक वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए गाड़ी से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित ओबराय गु्रप के बने होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में करीब सवा 11 बजे के आसपास पहुंचीं। होटल में कुछ देर विश्राम करने के बाद लगभग साढ़े 12 बजे के करीब वह होटल से छराबड़ा में बन रहे उनके नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य को देखने के लिए गई। प्लॉट पर प्रियंका वाड्रा लगभग 3 घंटे तक कार्य की जांच करती रहीं। मंगलवार को इलाके में बारिश व धुंध वाला मौसम देर रात से चल रहा था, बावजूद इसके प्रियंका वाड्रा खराब मौसम के बीच ही प्लॉट पर निकल गईं थीं। उन्होंने कार्य सम्बन्धी विषय पर अपने वास्तुकार व भवन बना रहे ठेकेदार से विचार-विमर्श किया।


28 जून को भी छराबड़ा आईं थीं प्रियंका
बताते चलें कि इससे पूर्व प्रियंका वाड्रा गत 28 जून को छराबड़ा आईं थीं और 4 दिनों तक भवन के निर्माण कार्य को देखने के बाद वे 1 जुलाई को वापस लौट गईं थीं। प्रियंका के शिमला टूअर को गुप्त रखते हुए ज्यादा सुरक्षा कर्मी सामने नजर नहीं आ रहे थे लेकिन उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है। जानकारी है वाड्रा छराबड़ा में दो-तीन दिन रुक सकती हैं। वह इस दौरान ओबराय होटल छराबड़ा में ठहरी हुईं हैं। बुधवार को भी प्रियंका प्लॉट पर भवन के कार्य को देखने के लिए जा सकती हैं। उनके नवनिर्मित भवन में आजकर कमरों व बाथरूम की साज-सजावट का काम चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!