Edited By Ekta, Updated: 10 May, 2019 11:54 AM
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार हिमाचल में चुनावी जनसभा करने आ रही हैं। इससे पहले कभी उन्होंने हिमाचल में कोई रैली या चुनावी जनसभा नहीं की। बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी 17 मई को उनकी शिमला के निकट ठियोग और...
शिमला: चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार हिमाचल में चुनावी जनसभा करने आ रही हैं। इससे पहले कभी उन्होंने हिमाचल में कोई रैली या चुनावी जनसभा नहीं की। बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी 17 मई को उनकी शिमला के निकट ठियोग और सुंदरनगर में रैली तय हुई थी लेकिन अब वो 14 मई को होगी।
खास बात यह है कि ठियोग के समीप ही प्रियंका गांधी का अपना घर भी है। यानी पहाड़ की बेटी वाला कार्ड खेला जाएगा, यह तय है। हिमाचल जहां भाजपा के लिहाज से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मुरीद रहा है तो वहीं प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी के प्रति भी पहाड़ का खासा स्नेह रहा है। ऐसे में प्रियंका गांधी की रैलियों को लेकर जनता का उत्साह कितना रहता है, यह भी देखना होगा। इससे सियासत के समीकरण भांपे जा सकते हैं।