प्रियंका गांधी की रैली को तैयारियां पूरी, SPG सहित 500 पुलिस कर्मी तैनात

Edited By Vijay, Updated: 13 May, 2019 06:36 PM

priyanka gandhi s rally to deploy 500 police personnel including spg

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी और मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्यासी आश्रय शर्मा के पक्ष में लोगो से वोट करने की अपील...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी और मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्यासी आश्रय शर्मा के पक्ष में लोगो से वोट करने की अपील करेंगी। प्रियंका गांधी जवाहर पार्क में कल सुबह 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के लगभग 25,000 हजार लोग भाग लेंगे। सोमवार को पूर्व सी.पी.एस. सोहन लाल ठाकुर ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ रैली स्थल का जायजा लिया।

खुली जीप में सवार होकर करेंगी रोड शो

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनितिक तौर पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार चुनाव प्रचार करने सुंदरनगर पहुंच रही हैं। उनके दौरे को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र से करीब 30 हजार लोग भाग लेंगे और प्रियंका गांधी को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे प्रियंका हैलीकॉप्टर के माध्यम से पॉलिटैक्नीक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचेंगी, जहां से खुली जीप में रोड शो के माध्यम से जवाहर पार्क पहुंचेंगी और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी की रैली सुंदरनगर में फाइनल हुई है और सभी तैयारियां इतनी जल्दी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाद ही संभव हो पाई हैं।

हिमाचल के इतिहास में होगी एक यादगार रैली

उन्होंने कहा कि यह रैली हिमाचल के इतिहास में एक यादगार रैली के रूप में जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में प्रियंका गांधी का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है और सांसद रामस्वरूप शर्मा को एक बड़ी हार का मुह देखना पड़ेगा और कांग्रेस के पक्ष भारी सख्या में मतदान होगा।

एस.पी.जी. सहित 500 पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात

रैली के दौरान सुरक्षा के लिए जहां एस.पी.जी. ने मोर्चा संभाल लिया है, वहीं मंडी पुलिस के 500 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दौरान वी.आई.पी. मूवमैंट को लेकर यातायात रोका जाएगा और रैली के उपरांत सामान्य आवाजाही रहेगी।

यहां पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

रैली में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए भी मैप जारी किया गया है। सुंदरनगर डी.एस.पी. तरनजीत सिंह ने कहा कि टै्रफिक कंट्रोल के लिए रैली में शामिल होने वाले वाहनों में मंडी की ओर से आने वाले वाहन हमसफर चौक तक, बिलासपुर की ओर से आने वाले पुंघ में फोरलेन पर तथा डोलधार की ओर से ललित नगर और कपाही की ओर से झील के दायरे में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!